-
☰
राजस्थान: लोहावट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी जिले के लोहावट थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी जिले के लोहावट थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मारपीट, फायरिंग और हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में 15 हजार रुपये के ईनामी आरोपी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण एवं वृताधिकारी नागेन्द्र कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने टीम के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2025 की रात को साथरी के पास आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा कर उस पर फायरिंग की थी। इस घटना में अशोक नामक युवक घायल हो गया था, जिसे पहले लोहावट अस्पताल और बाद में जोधपुर रेफर किया गया।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। मुख्य आरोपी सहिदुल्ला उर्फ सईद उर्फ एसके पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर 23 अप्रैल 2026 को सहिदुल्ला और उसके साथी रहमतुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गुजरात: अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, ₹5.14 लाख का मुद्देमाल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: 15 दिन चला महिला सशक्तिकरण अभियान, छात्रों में जागरूकता
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में जागरूकता अभियान हुआ शुरू , छात्राओं ने दिखाया उत्साह
उत्तर प्रदेश: एनएच 35 पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला कुचली
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त होती कुश्ती, खिलाड़ियों में निराशा