-
☰
राजस्थान: नाथ रावल समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: डूंगरपुर विकास नगर चोखला में शुक्रवार को नाथ रावल समाज डूंगरपुर द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: डूंगरपुर विकास नगर चोखला में शुक्रवार को नाथ रावल समाज डूंगरपुर द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 11 चोखलों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान समाज की ओर से विशिष्ट अतिथि मयुरी रावल का शॉल ओढ़ाकर, गुरु गोरखनाथ का प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज की उन्नति और विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नाथ रावल समाज डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष मुकेश नाथ ओबरी, मुख्य अतिथि आरएएस अधिकारी प्रद्युम्न रावल तथा विशिष्ट अतिथि मयुरी रावल उपस्थित रहे। मयुरी रावल, जिन्हें भारत सरकार के मानवाधिकार आयोग द्वारा कर्म रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है, ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में जिले की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान भी मयुरी रावल के हाथों किया गया। इस अवसर पर निर्भय नाथ, ठुमरनाथ, जिगरजी रावल, पिंटू नाथ, रामाजी नाथ, गोपालनाथ, अक्षय नाथ, उपेंद्र नाथ, गणेश नाथ, शैलेश नाथ, बच्चू नाथ सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज में शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन के संकल्प के साथ हुआ।
राजस्थान: 11 केवी बिजली लाइन टूटने से लगी आग, केबिन व नकदी सहित सामान जलकर हुआ राख
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, हरित भविष्य के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प
उत्तर प्रदेश: ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, कॉलोनीवासियों ने लिया हर घर एक वृक्ष लगाने का संकल्प
दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज