-
☰
राजस्थान: BJP प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जारी , कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
राजस्थान: टोंक भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और राष्ट्र सेवा के मूल भाव से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा की भावना पहुंचाना है। चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति, राष्ट्रवाद, संगठनात्मक मजबूती, सुशासन, जनसंपर्क और सेवा कार्यों जैसे विषयों पर गहन जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे, जो कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में झालमुड़ी का आनंद लेकर उत्सव भी मनाया। बैठक में जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, वर्ग प्रभारी एवं सवाई माधोपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत, जिला महामंत्री संत कुमार जैन, प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सैनी, राजेश शर्मा, राजेंद्र राणावत, रमाकांत शर्मा, प्रधान काबरा, मंत्री तरुण टिक्कीवाल, नीलिमा आमेरा, शकुंतला वर्मा, रामनिवास गुर्जर, महेंद्र सिरोठा, राजेश मंगल, रतिराम पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक भी हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: अपहरण कर हत्या के प्रयास मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचे थार समेत तीन आरोपी
छत्तीसगढ़: ईंधन बचत को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, विभागों में घटेंगे वाहन
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
हरियाणा: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दिघौट स्कूल में फुटबॉल कोच भर्ती शुरू