-
☰
राजस्थान: पोरसा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बीएमओ डॉ. विनोद शाक्य ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: शासकीय अस्पताल पोरसा में आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद शाक्य द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई
विस्तार
राजस्थान: शासकीय अस्पताल पोरसा में आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद शाक्य द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और अभियान की शुरुआत की। अभियान के शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर एच.एल. पुष्कर (सीसीएच), डॉ. विवेक मांझी (आरबीएसके), ऊषा सिलावट (एएनएम), लेखराज कौशल (लैब टेक्नीशियन), डॉ. मनीष पक्षवार (आरबीएसके), राजकुमार माहौर, ध्रुव, सोनू शर्मा, मनीष माहौर एवं गोलू पहलवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पल्स पोलियो अभियान के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे, इसके लिए अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।