-
☰
राजस्थान: पेड़ों की कटाई के विरोध में एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी ने सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।एसएफआई जिलाध्यक्ष गोपाल शेखासर ने बताया कि हाल के दिनों में जिले स
विस्तार
राजस्थान: पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी ने सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।एसएफआई जिलाध्यक्ष गोपाल शेखासर ने बताया कि हाल के दिनों में जिले सहित पूरे राजस्थान में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर खेजड़ी, नीम, जाल जैसे पुराने पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण पर गहरा असर पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर बीकानेर में भी पर्यावरण प्रेमियों ने प्रदर्शन किया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कठोर कानून बनाए जाएं।इस दौरान किसान सभा के जिला संयोजक हनुमान परिहार, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष कैलाश चौहान, जरीना मेहर, रीकू परिहार, पुनम भाटी, निरमा गोस्वामी, गणपत कुमार, दिनेश बोधी, हरखू पंवार, उदयराज व अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर सहारनपुर SSP ने ली गोष्ठी, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम प्रीमियम लीग सेमीफाइनल में गोरखपुर की शानदार जीत, हर्ष यादव बने हीरो
राजस्थान: जैतपुरा के ग्रामीणों ने बढ़ी दूरियों के खिलाफ सरकार को दिया अल्टीमेटम
राजस्थान: ऐतिहासिक आयोजन फतेह सिंह बस्ती में हिंदू एकता की मिसाल दी गई
असम: बाल विवाह रोकथाम व शिशु अधिकार जागरूकता के लिए “बाल विवाह मुक्ति रथ” हुआ रवाना