Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर घायल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 06/11/2026 11:06:38 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 06/11/2026 11:06:38 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कस्बे के बानसूर रोड पर पूर्वा सिनेमा के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कस्बे के बानसूर रोड पर पूर्वा सिनेमा के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घायल तीनों व्यक्ति केशवाना रीको क्षेत्र स्थित एक तौलिया (टॉवल) फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। रोजाना की तरह अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बानसूर रोड पर पूर्वा सिनेमा के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में सरोज (40) पत्नी कैलाश आर्य, रमेश (49) और विजेंद्र (22) पुत्र नंदराम आर्य घायल हुए हैं। तीनों कोटपूतली के मकान नंबर 29, मोहल्ला बड़ाबास के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।

स्थानीय लोगों, राहगीरों और पुलिस की सहायता से तीनों घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।