Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: महिला की संदिग्ध मौत से मची सनसनी, परिजनों ने पति पर लगाए हत्या के आरोप

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 28/07/2026 11:35:13 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 28/07/2026 11:35:13 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: बहरोड़ शहर की शिक्षक कॉलोनी में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दीपिका वर्मा के रूप में हुई है। महिला का शव घर के अंदर मिला, जबकि उसका पति धर्मेंद्र सोनी मौके पर मौजूद था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था।

सोमवार सुबह पति धर्मेंद्र सोनी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मृतका के परिजनों ने पति के इस दावे को खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि धर्मेंद्र सोनी अपनी पत्नी पर अक्सर शक करता था और शराब का आदी था। उन्होंने दावा किया कि महिला लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी और इसी के चलते उसकी मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और एमओबी टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पति सहित सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 


Featured News