Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: चोरों के हौसले हुए बुलंद, बोरवेल की केबल की करी चोरी
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 14/05/2026 02:10:54 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 14/05/2026 02:10:54 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: मालपुरा टोरडी गांव में चोरों के हौसले बुलंद, बोरवेल की केबल चोरी।

विस्तार

राजस्थान: मालपुरा टोरडी गांव में चोरों के हौसले बुलंद, बोरवेल की केबल चोरी मालपुरा। क्षेत्र के टोरडी सागर गांव में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वार्ड संख्या 5 स्थित खटीक मोहल्ले में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने भागीरथ चांवला के घर के बाहर लगे बोरवेल की केबल चोरी कर ली। सुबह जब परिवार के लोग नहाने, पीने एवं घरेलू कार्यों के लिए बोरवेल चलाने पहुंचे तो केबल गायब मिली। पीड़ित भागीरथ चांवला ने घटना की सूचना टोरडी पुलिस चौकी को दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।


Featured News