-
☰
राजस्थान: जनगणना 2027 के लिए दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी आगामी जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी आगामी जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित चार्ज अधिकारी शामिल हुए। पुनित महरोत्रा, संयुक्त निदेशक, जनगणना विभाग जयपुर ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में सीएमएमएस पोर्टल (CMMS Portal), एचएलबीसी मैप वेब एप्लिकेशन और एचएलओ मोबाइल ऐप (HLO Mobile App) के माध्यम से डिजिटल एंट्री एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया। जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना (Self-Enumeration) होगी, जबकि 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर डेटा संग्रहण करेंगे। कार्यशाला में उपनिदेशक सांख्यिकी श्री मोहन लाल सहित जिला एवं जनगणना निदेशालय राजस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की कार्ययोजना प्रस्तुत कर सफल क्रियान्वयन का विश्वास दिलाया।
मध्य प्रदेश: सेमलाया हत्याकांड का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP से मिला फार्मासिस्ट संगठन
राजस्थान: गौ माता – जीवन का असली आधार फिल्म की शूटिंग अप्रैल से होगी शुरू
बिहार: SIS भर्ती शिविर में युवाओं को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने नवनियुक्त एसएसपी अभिनंदन सिंह को शिष्टाचार की दी भेंट