Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जैतपुरा के ग्रामीणों ने बढ़ी दूरियों के खिलाफ सरकार को दिया अल्टीमेटम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: ANIL KUMAR DHAKAR , Date: 09/02/2026 04:09:49 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: ANIL KUMAR DHAKAR ,
  • Date:
  • 09/02/2026 04:09:49 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भीलवाड़ा ज़िले की आसींद तहसील के ग्राम जैतपुरा में पंचायत परिसीमन को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

विस्तार

राजस्थान: भीलवाड़ा ज़िले की आसींद तहसील के ग्राम जैतपुरा में पंचायत परिसीमन को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद सरकारी दफ्तरों की दूरी कई गुना बढ़ने से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। पहले ग्राम पंचायत पालड़ी मात्र 4 किलोमीटर दूर थी, अब धौली ग्राम पंचायत की दूरी 9 किलोमीटर हो गई है। पहले पंचायत समिति आसींद 11 किलोमीटर दूर थी, अब पंचायत समिति शम्भूगढ़ 25 किलोमीटर दूर कर दी गई। पहले तहसील कार्यालय आसींद 11 किलोमीटर था, अब तहसील कार्यालय अन्टाली 35 किलोमीटर दूर हो गया है। पहले उपखंड कार्यालय आसींद 11 किलोमीटर था, अब उपखंड कार्यालय गुलाबपुरा की दूरी 55 किलोमीटर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से आम जनता को सरकारी कामों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए, यहाँ तक कि फल-माला पहनकर मुर्गा बनकर प्रतीकात्मक विरोध करते हुए भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

 

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बेहद हताश हैं और सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।श्यामलाल साहू नानूराम बलाई कन्हैया लाल गुर्जर सोहन जी प्रजापत गोपाल जी बलाई भंवर साहू  कुलदीप  सिंह चारण शांतिलाल सुथार प्रभु सिंह चारण भवानी शंकर प्रजापत बीरम बलाई राजेश रेगर दलपत सिंह चारण पहलाद सिंह दरोगा मदनलाल बलाई गोवर्धन बड़े कन्हैया लाल दरोगा श्रवण भील कैलाश दरोगा श्याम लाल प्रजापत चुन्नीलाल  बलाई सांवरलाल भील रतनलाल दरोगा राहुल साहू  नवरत्न गुर्जर मातृशक्ति मे लहरी देवी चंद्री बाई गुर्जर छोटी देवी सुथार माया देवी साहू बदाम बलाई पानी देवी प्रजापत गणी तेली एवं सैंकड़ों पुरुष व महिलाओं के साथ सरकार को अल्टीमेटम दिया।