-
☰
Up Crime News: 10वी में 92 परसेंट आने मासूम ने की आत्महत्या, दोस्तों को ये भेजा आखिर नोट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानपूर से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ 10वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा वैशाली सिंह ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योकि उसका बनाया हुआ 95 परसेंट लाने का लक्ष्य वह पूरा नहीं कर पाई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपूर से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ 10वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा वैशाली सिंह ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योकि उसका बनाया हुआ 95 परसेंट लाने का लक्ष्य वह पूरा नहीं कर पाई। उसने सिर्फ 92 परसेंट ही हासिल किए थे। बुधवार के दिन 10वी का रिजल्ट आने के बाद से ही वैशाली दुखी थी। वैशाली ने आत्महत्या से पहले अपने कुछ दोस्तों को मैसेज भी भेजा था की उसकी अब जीने की कोई इच्छा नहीं है। जानिए पूरा मामला आखिर है क्या दरअसल वैशाली सिंह के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। वैशाली के परिवार में उसके अलावा उसका बड़ा भाई प्रिंस और उसकी माँ काजल है। बड़ा भाई प्रिंस जो की पढाई छोड़ चूका है और माँ जो मॉल में काम करती है। मृतक के अनुसार उसकी माँ उसकी पढाई पर बहुत पैसे खर्च करती है और वो उनके लिए अच्छे नंबर भी नहीं ला पाई। पीड़िता की माँ ने बताया की गुरुवार को उन्होंने मॉल जाने के बाद अपनी बेटी को कई कॉल की लेकिन बेटी ने फ़ोन नहीं उठाया। फ़ोन न उठाए जाने पर उन्हें चिंता होने लगी तो उन्होंने प्रिंस को कॉल कर वैशाली से बात करवाने को कहा। प्रिंस वैशाली से माँ की बात कराने के लिए जब उसके कमरे में पंहुचा, तो उसकी चीख निकल गई क्योकि वैशाली फंदे में लटकी हुई थी। मृतक के परिजनों का बयान मृतक के भाई प्रिंस के अनुसार वो खेलकूद की वजह से स्कूल में कभी अच्छे नंबर नहीं लाया था। इसलिए वैशाली की हमेशा उसके भाई से तुलना की जाती थी। कई बार वैशाली के टीचर्स उसको नीचा बी दिखाते थे। इस बात को लेकर वैशाली ने कई बार अपने भाई से शिकायत भी की थी। वैशाली चाहती थी की वो अच्छे मार्क्स लेकर सभी टीचर्स का मुँह बंद कर दे। मृतक की माँ ने भी बताया है की उसके टीचर्स वैशाली पर पढाई का मानसिक दबाव भी बनाया करते थे, जिसकी वजह से वैशाली तनाव में रहने लगी थी और रात-रात भर जब कर पढाई किया करती थी। आत्महत्या से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को एक वॉयस रिकार्डिंग भेजी थी। जिसमे वैशाली कह रही है कि मेरे से अब जिया नहीं जाएगा, मैं एक जिंदा लाश बनकर रह गई हूं। अब मुझे जीने की इच्छा नहीं है। मुझे बहुत डर लगता है। मां मुझ पर इतना पैसा खर्च कर रही हैं। कहीं उनका पैसा बर्बाद न हो। वैशाली के ये कुछ आखिरी शब्द है, जो उसके फ़ोन से उसी की दोस्तों को भेजे गए थे। पुलिस की कार्यवाई आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। पुलिस को मौका-ए-वरदात से छात्रा का मोबाइल ज़ब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
मौत के पीछे की वजह
आत्महत्या से पहले दोस्तों को भेजी थी वॉइस रिकॉर्डिंग
CG Crime News: पत्नी की डांट बनी पति की मौत का कारण, जांच में जुटी पुलिस
UP Crime News: अवैध शक बना हिंसा की वजह, पड़ोसी पर हमला कर आरोपी हुआ गिरफ्तार
Molestation of a Woman: चलते ऑटो में हुई महिला के साथ बदसलूखी, आरोपियों की तलाश जारी
Dowry Harassment Case: दहेज प्रताड़ना से परेशान युवक ने करी आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन: युवती हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार