Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर की चीनी मिलों में 6.46 लाख कुंतल स्टॉक, अवैध जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 22/08/2026 11:08:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:08:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य के साथ बैठक आहूत कर जनपद की चीनी मिलों के अवशेष चीनी स्टॉक एवं प्रतिदिन चीनी बिक्री की समीक्षा की गयी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य के साथ बैठक आहूत कर जनपद की चीनी मिलों के अवशेष चीनी स्टॉक एवं प्रतिदिन चीनी बिक्री की समीक्षा की गयी। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 20 अगस्त 2026 को उप गन्ना आयुक्त, परिक्षेत्र सहारनपुर  ओम प्रकाश सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद की सभी चीनी मिलों के अवशेष चीनी स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।

चीनी मिल देवबन्द के पास 356973 कुन्तल, चीनी मिल गांगनौली के पास 34632 कुंतल चीनी, मिल शेरमऊ के पास 76063 कुंतल चीनी, मिल बिडवी के पास 25549 कुंतल मिल, नानौता के पास 142853 कुंतल चीनी, मिल सरसावा के पास 10518 कुंतल चीनी जनपद की चीनी मिलों के पास कुल 646588 कुंतल चीनी का स्टॉक अवशेष है। जनपद की चीनी मिलों के पास वर्तमान में पर्याप्त चीनी का स्टॉक है। जिलाधिकारी द्वारा चीनी की अवैध जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश डिप्टी आरएमओ,उप सम्भागीय विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को दिये गये। सहायक चीनी आयुक्त को प्रतिदिन चीनी मिलों की बिक्री एवं अवशेष स्टॉक की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News