-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी महोदय मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एंव अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता को बहका फुसलाकर भगाकर ले जाने व उसको तथा पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले एक निकटवर्ती गांव के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी महोदय मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एंव अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता को बहका फुसलाकर भगाकर ले जाने व उसको तथा पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले एक निकटवर्ती गांव के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अवगत कराना है कि दिनांक 6 मार्च 2026 को वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त अनुज पुत्र ज्ञानचंद निवासी ग्राम टिपरा थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर द्वारा वादी की पुत्री पूजा उम्र लगभग 22 वर्ष को बहका फुसलाकर ले जाना व उसको और उसके परीजनों को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा अपराध संख्या 091/26, धारा 87/351(3) बी एन एस में पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदेश निर्देश दिए गए थे। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16 मार्च 2026 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त नामजद वांछित अभियुक्त अनुज पुत्र ज्ञानचंद निवासी ग्राम टिपरा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर हसनपुर को जाने वाली नहर की पटरी से लगभग एक बजकर पांच मिनट पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया किया गया। उपरोक्त अभियुक्त अनुज पुत्र ज्ञानचंद निवासी ग्राम टिपरा पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 091/26 धारा 87/351(3) बीएनएस की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अभियुक्त अनुज पुत्र ज्ञानचंद को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम व हैड कांस्टेबल 1287 अनुज कुमार ने साहसिक भूमिका निभाई।