-
☰
उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हल्ला बोल, जनगणना ड्यूटी विवाद पर डीएम से करी समाधान की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश सहारनपुर की ओर से जनगणना 2027 की ड्यूटी को लेकर प्रशासन से मांग उठाई गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश सहारनपुर की ओर से जनगणना 2027 की ड्यूटी को लेकर प्रशासन से मांग उठाई गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि उनकी ड्यूटी उनके अपने कार्यक्षेत्र में ही लगाई जाए, क्योंकि अन्य क्षेत्रों में कार्य करना उनके लिए कठिन है। संघ की ओर से कहा गया कि कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी पहले से पंचायत और विधानसभा चुनावों में लगी हुई है, इसलिए ऐसी बहनों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। कार्यकत्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित ट्रेनिंग के दौरान उन्हें एच एल बी (HLB) की च्वाइस नहीं दी गई, जबकि अन्य स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनकी ड्यूटी पूरे नगर निगम क्षेत्र में लगाई जाएगी। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रशासन से मांग करते हुए समस्या के जल्द समाधान की अपील की है।और उपरोक्त विषय पर जिलाधिकारी कार्यालय जनपद सहारनपुर पहुंचकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रहीं।
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विजय शंकर नाम से हुई पहचान
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल