Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बाला सुंदरी मेला भाईचारे के साथ सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/04/2026 10:23:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/04/2026 10:23:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवबंद त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला आपसी भाईचारे के बीच सर्व जन सहयोग एंव पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग से,भव्यता व सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवबंद त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला आपसी भाईचारे के बीच सर्व जन सहयोग एंव पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग से,भव्यता व सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। तहसील देवबंद के मशहूर मीडिया कर्मी राइटर/एडिटर माननीय शाहनवाज जी ने बताया कि वर्ष 2026 में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां बाला सुंदरी देवी का भव्य मेला पूर्ण सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ है। यह मेला प्राचीन काल से लगता आ रहा है इस मेले में हिंदू मुस्लिम दलित सभी बड़े प्यार व अपनेपन से शामिल होते आए हैं ये मेला अंनूठा मेला है इस मेले में जहां लोगों की आस्था धार्मिक मन्नत के लिए भीड़ देखने को मिलती है वहीं ये देवी मेला चमत्कारी भी है। मेला शुरू होने पर देवी मां का आना हर बार हवा आंधी का आना देखकर कुछ लोगों के मुंह से भी ये सुनने को मिलता है, जो शिर्क बिदत बताते हैं कहते हैं हां कुछ बात तो है। काफी साल पहले देवी मेले के दौरान बाबा पीर के मजार पर भी कार्यक्रम हुआ करते थे वो बिदत बिदत कहकर बंद हो गये। देवी मेले से वेसे तो सभी को बहुत लगाव है परंतु आम मुस्लिम समुदाय बगैर किसी भेदभाव के इस मेले को अपना व खुशियों का मेला मानते हैं यही वजह है कि वो अपनी मां बहनों बच्चों को मेला घुमाते व पैसा खर्च करते हैं। इस प्यार के संगम में लोकल हिंदू भाइयों का बड़ा सहयोग रहता है यही वजह है कि बाहर के नफरती लोगों व उनके साथियों के द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बयान देने के बावजूद भी देवबंद के सभ्य मानवतावादी लोगों ने मां देवी बाला सुंदरी मेले की शान के लिए मुसलमानों, दलितों व अन्य सभी का स्वागत किया।

 

इसके लिए पंडित सत्येंद्र शर्मा, नगर पालिका देवबंद चैयरमैन विपिन गर्ग, मेला अध्यक्ष विपिन त्यागी एडवोकेट बधाई के पात्र हैं। इन जैसी महान सोच वाले लोगों के कारण ही मेला शुरू से आखिर तक भव्यता सुंदरता शांति व भीड़ के साथ चलता रहा।  विपिन गर्ग जी  इसलिए भी बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने इस बार नगर पालिका परिषद के मेला अध्यक्ष के लिए विपिन त्यागी एडवोकेट को चुना जो कटाक्ष हीन भावना और नफरत जानते ही नहीं, प्रत्येक के साथ नम्र मधुर व तत्परता उनकी पहचान है यही कारण है मेला भव्य रहा मेले की सफलता के लिए विपिन त्यागी जी को बहुत-बहुत बधाई। मेले में निरिक्षक पोपिन जी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने बड़ी लगन और निष्ठा के साथ मेले में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा, वंही पुलिस कर्मियों ने मेला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद पोसवाल जी के नेतृत्व में मेले की भव्यता और शांति के लिए बड़ी निष्ठा व तत्परता से ड्यूटी को अंजाम दिया। अफवाहें न फैले शांति बनी रहे इसमें पत्रकारों का भी बड़ा सहयोग रहा 19,4.26 को मेला संपन्न हुआ 22.4.26 को माननीय मंत्री श्री बृजेश जी के निर्देश पर एक बारात घर में शानदार मेला समापन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं मेरे कार्यकाल में आने वाले 2 वर्षों में भी मेले शानदार और शांतिपूर्वक ही लगेंगे, मेला अध्यक्ष विपिन त्यागी ने मेला भव्य शांति व श्रद्धा से सम्पन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ने कहा कि मेले में पत्रकार शिविर की व्यवस्था भी हर बार होनी चाहिए, इस अवसर पर सहयोगियों को सम्मानित किया गया जिसमें कुछ सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मेला कर्मचारियों पत्रकार गणों व सफाई कर्मियों को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विपिन गर्ग जी, मेला अध्यक्ष विपिन त्यागी जी व अधिशासी  अधिकारी प्रजापति बेंस जी द्वारा शानदार उपहार व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस कार्यक्रम में मेला प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद पोसवाल, एस आई इंद्रजीत  तोमर, एस आई इंद्रजीत यादव,एस आई अवनि उपाध्याय, हैड कांस्टेबल दिनेश शर्मा, कांस्टेबल अंकित कुमार, हैड कांस्टेबल संदीप विधुडी, हैड कांस्टेबल समीर नागर, एल सी सैफाली त्यागी, एल सी मीनाक्षी शर्मा एंव  बृजेश कंसल, चौधरी ओमपाल, पंडित लोकेश्वर शर्मा, बिजेंद्र वर्मा, मंजू शर्मा, इरम उस्मानी, परजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बीके बहनें, अरुण गुप्ता, शाहनवाज सलमानी, अंकित तायल, सभासद इकबाल अंसारी, शहजाद गौड़, मोहम्मद आरिफ, शराफत, मोहम्मद वाजिद, अख्तर अंसारी, आसिफ, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला चेयरमैन विपिन त्यागी जी ने की व सफल संचालन पंडित देवी दयाल शर्मा एडवोकेट जी ने किया।