-
☰
उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ मंगलवार पर शीतला देवी मंदिर में भंडारा हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज (उन्नाव) के कनिंगांव में 19 मई को तृतीय ज्येष्ठ मंगलवार के शुभ अवसर पर मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण में एक भंडारे का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज (उन्नाव) के कनिंगांव में 19 मई को तृतीय ज्येष्ठ मंगलवार के शुभ अवसर पर मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण में एक भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम प्रधान संतोष कुमार के नेतृत्व में समस्त मां शीतला देवी परिवार और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी, हलवा और शीतल पेय वितरित किया गया। गांव के युवाओं और महिलाओं ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान संतोष कुमार और रज्जन सिंह ने बताया कि मां शीतला देवी की कृपा से हर साल भंडारे का आयोजन होता है। उन्होंने कहा, "इस बार भी सभी ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया है। हमारा उद्देश्य गांव में आपसी भाईचारा और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना है।"स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की। श्रद्धालु रमेश यादव ने टिप्पणी की, "ऐसे आयोजनों से गांव में एकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं।"