Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बबराला में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर क्षमता संवर्धन कार्यशाला हुई आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/09/2026 10:38:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/09/2026 10:38:29 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संभल बबराला स्थित डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नोएडा के तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को लेकर जनपद स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय ‘Promoting Mental Health and Wellness Among Students’ रहा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और मनोवैज्ञानिक कल्याण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक विपिन कुमार दीवान, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ और मुख्य प्रशिक्षिका बिंदिया कोहली, के.एल. इंटरनेशनल स्कूल मेरठ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इसके बाद स्कूल के प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत और प्रशिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ, संवेदनशील और संतुलित व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील शिक्षक विद्यार्थियों की भावनात्मक जरूरतों को समझकर उन्हें सकारात्मक और सहयोगी वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में मानसिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक कल्याण, भावनात्मक जरूरतों, विद्यार्थी व्यवहार और शिक्षक की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई। गतिविधियों और सहभागितापूर्ण अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों की मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों को समझने के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए।

Related News

मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति

मध्य प्रदेश: पत्रकार हमला प्रकरण में चार नामजद आरोपी जेल भेजे गए, न्यायालय में पेशी के बाद हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश: पोरसा आर्यिका श्री 105 विप्रा श्री माताजी ससंघ ने साधर्मी जनों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद  

मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि


Featured News