Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बाल विवाह पर लगाई रोक, नाबालिग किशोरी को संरक्षण में लिया 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 01/05/2026 10:57:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:57:24 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बेवर मैनपुरी पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह, 15 वर्षीय किशोरी को संरक्षण में भेजा। मैनपुरी में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने एक 15 वर्षीय किशोरी का विवाह रुकवाया। समय रहते हुई इस संयुक्त कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका का भविष्य सुरक्षित हो सका।

बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदिया कमलपुर में सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच में किशोरी नाबालिग पाई गई। इसके बाद पुलिस ने विवाह की रस्में रुकवाकर किशोरी को संरक्षण में लिया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत 1098 या 112 पर दें।