-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में गौकश घायल गिरफ्तार, हथियार किए गए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 11.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर मय पुलिस टीम के ग्राम नूरपुर भडावड़ की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी तभी गांव फैजाबाद की तरफ से कासमपुर रजवाहे की पटरी पर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए जिनको चेकिंग के दौरान टोर्च की रोशनी डालते हुए रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए जंगल के कच्चे रास्ते पर गांव मदनपुरा की तरफ भागने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा पीछा किये जाने पर बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल चकरोड की तरफ मोड दी जिससे मोटरसाइकल स्लिप होक गिर गई । पुलिस पार्टी के नजदीक आने पर बदमाशों ने पुनः पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया । घायल बदमाश की पहचान बुरहान पुत्र फक्कड़ निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर के रुप में हुई। एक अन्य बदमाश अंधेरे व जंगल का फायल उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार कोम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश / गौकश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश के विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के *कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा / 03 जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 मोटरसाईकिल एवं गौकशी के उपकरण* बरामद हुये।
उत्तर प्रदेश: महिला परिचालक से छेड़छाड़, आरोपी को पकड़कर कर्मचारियों ने की पिटाई
उत्तर प्रदेश: त्योहारों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लिया व्यापक इंतजाम
गुजरात: दिव्यांग खेल उत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाई हौसले और जीत की भावना
उत्तर प्रदेश: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में हुआ घायल, आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: खुद को ‘डॉन’ बताने वाले पर मारपीट और सूदखोरी के आरोप, वीडियो वायरल