Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 14/05/2026 10:57:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 14/05/2026 10:57:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर डैफोडिल्स पब्लिक स्कूलने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर डैफोडिल्स पब्लिक स्कूलने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विद्यालय के छात्र दिव्यांश श्रीवास्तव ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गर्व अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मृत्युंजय यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में वेदांश अग्रहरि ने 92 प्रतिशत, जवेरिया शफीक ने 91 प्रतिशत, प्रज्ञान अग्रवाल एवं दिविशा अग्रवाल ने 90.8 प्रतिशत, आर्यन सिंह ने 90.4 प्रतिशत, शिखा पांडे ने 89.8 प्रतिशत तथा अंश विश्वकर्मा ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसी क्रम में छानबे क्षेत्र के भटेवरा निवासी कृष्णा कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार गौड़ ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, अकादमिक हेड एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 


Featured News