-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से पुत्तूलाल चौराहा, केरूगंज चौराहा, बरेली मोड़, ददरौल मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहा, मदनापुर, खैरपुर चौराहा, कटरा चौराहा और तिलहर होते हुए नगर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा से जुड़े विभिन्न मार्गों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए विश्राम एवं शिविर स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शिविर स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों की स्थिति का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करें और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने हुल्लापुर चौराहे पर गोल चक्कर बनवाने तथा खराब लाइटों को दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान अल्हागंज से हुल्लापुर मार्ग के किनारे नगर पंचायत अल्हागंज का कूड़ा पड़ा मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अल्हागंज को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर हाईवे किनारे से पूरा कूड़ा हटाकर एमआरएफ सेंटर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा हटाने के बाद मौके पर मिट्टी डलवाकर स्थान को समतल कराने को भी कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार गश्त करने और प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: सत्संग से शुरू होता है भगवत प्राप्ति और भगवान की शरण का मार्ग : स्वामी स्वरूपानंद
उत्तर प्रदेश: सिपाही से परीक्षा पास कर दरोगा बना बावरिया समाज का युवक, घर में खुशी की लहर
झारखण्ड: पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या, 24 घंटे में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
झारखण्ड: डाली में एक हजार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 26 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीएम ने किया सम्मानित