Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नागल थाने पर किसान यूनियन का धरना, 7 सूत्रीय मांगों पर पुलिस ने लिया संज्ञान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/03/2026 10:40:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/03/2026 10:40:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बा नागल की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन  तोमर के बहुतायत कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने नागल थाने में धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद थाना नागल प्रभारी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बा नागल की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन  तोमर के बहुतायत कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने नागल थाने में धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने क्षेत्र में नशा तस्करी, बस स्टैंड पर अतिक्रमण, खनन माफिया की गतिविधियों और बढ़ती चोरियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

 उन्होंने पुराने हत्या मामलों के खुलासे की भी मांग की। ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद पुलिस हरकत में आई और कस्बा नागल बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों के पूर्व में काटे गए चालान वापस किए गए और संबंधित सिपाही को भी हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि  हमारा संगठन किसी भी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने में संगठन के कईं पदाधिकारी और काफी संख्या में भारतीय किसान यूनियन तोमर के वरिष्ठ,कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: गर्मी से पहले अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पूर्वाभ्यास, डॉक्टर और स्टाफ को दी गई जागरूकता ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया

छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन, प्रथम चरण 1 मई से शुरू

छत्तीसगढ़:  पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय में ‘शिशु संरक्षण माह’ का शुभारंभ, 21 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य अभियान

हरियाणा: प्रा. डॉ. सागर जाधव ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर 1 लाख रुपये दान किए


Featured News