-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस चौकी निर्माण का शिलान्यास, न्यायमूर्ति व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में भूमिपूजन संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर बुधवार को मंजू रानी चौहान न्यायमूर्ति,उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों से क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेगुरा रिबई सिंह में पुलिस चौकी निर्माण कार्य का श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह सदस्य विधान परिषद, कल्पराज सिंह सदस्य लोक सेवा आयोग, पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थित में विधि विधान से भूमिपूजन/शिलान्यास किया गया ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर बुधवार को मंजू रानी चौहान न्यायमूर्ति,उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों से क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेगुरा रिबई सिंह में पुलिस चौकी निर्माण कार्य का श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह सदस्य विधान परिषद, कल्पराज सिंह सदस्य लोक सेवा आयोग, पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थित में विधि विधान से भूमिपूजन/शिलान्यास किया गया । उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंजू रानी चौहान न्यायमूर्ति,उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा सलामी गार्द का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया तत्पश्चात् विधि विधान से भूमिपूजन/शिलान्यास कर चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा मौके पर उपस्थित सम्मानित ग्रामीणजनों को सम्बोधित किया गया। इस दौरान राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अमर बहादुर क्षेत्राधिकारी लालंगज, संजय सिंह थानाध्यक्ष जिगना सहित सम्मानित ग्रामीणजन एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
झारखण्ड: विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, अंबेडकर पार्क व रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दी गई हरी झंडी
झारखण्ड: विधायक शशिभूषण मेहता ने कोयल अपेरल पार्क का किया निरीक्षण
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना