Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/03/2026 10:38:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/03/2026 10:38:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने वाले दो खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर आउट ऑफ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने वाले दो खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों के कंधों पर उपनिरीक्षक के प्रतीक चिन्ह लगाकर उन्हें सम्मानित किया।बताया गया कि वर्ष 2023 में कुशल खिलाड़ी कोटे से आरक्षी पद पर भर्ती हुए इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके उपलक्ष्य में उन्हें यह विशेष प्रोन्नति दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल कौशल


, अनुशासन और समर्पण से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल्कि सहारनपुर जनपद का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग और देश का नाम रोशन करेंगे तथा अन्य पुलिस कर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। पुलिस लाइन सहारनपुर में तैनात मानवेन्द्र चौधरी ने वर्ष 2024 में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं पुलिस लाइन सहारनपुर में तैनात मनीषा पाल ने वर्ष 2023 में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने तथा खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
 

Related News

छत्तीसगढ़: गर्मी से पहले अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पूर्वाभ्यास, डॉक्टर और स्टाफ को दी गई जागरूकता ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया

छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन, प्रथम चरण 1 मई से शुरू

छत्तीसगढ़:  पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय में ‘शिशु संरक्षण माह’ का शुभारंभ, 21 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य अभियान

हरियाणा: प्रा. डॉ. सागर जाधव ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर 1 लाख रुपये दान किए


Featured News