-
☰
उत्तर प्रदेश: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ सहारनपुर में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सरकार द्वारा प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के नेतृत्व में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति द्वारा महानगर के वार्ड-51 स्थित नगर निगम उद्यान, मंडी समिति रोड, रायवाला में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सरकार द्वारा प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के नेतृत्व में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति द्वारा महानगर के वार्ड-51 स्थित नगर निगम उद्यान, मंडी समिति रोड, रायवाला में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसामान्य को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री रविन्द्र कुमार जी (आईएएस) रहे। इस अवसर पर महापौर श्री डॉक्टर अजय कुमार सिंह जी, अपर नगर आयुक्त श्री मृत्युंजय जी सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर