-
☰
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार में जीआरपी पुलिस ने मनाई भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार भारत रत्न और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती के अवसर पर जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार सुश्री अरुणा भारती ने पुलिस कार्यालय में पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए पंडित पन्त के अतुलनीय योगदान को याद किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है। इसी क्रम में जीआरपी पुलिस लाइन के साथ-साथ जीआरपी के सभी थाना और चौकियों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उनके आदर्शों और राष्ट्र सेवा के योगदान को याद किया गया।
मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति
उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद
मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि