-
☰
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने नवनियुक्त एसएसपी अभिनंदन सिंह को शिष्टाचार की दी भेंट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने अपने पदाधिकारीगणो के साथ सोमवार को जिला सहारनपुर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने अपने पदाधिकारीगणो के साथ सोमवार को जिला सहारनपुर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उनको जनपद सहारनपुर में नए पदभार ग्रहण करने पर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जनहित से जुड़े विषयो में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा से प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाकर कार्य करता आया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है की एस एस पी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद ही सुशासन की आधारशिला है। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला मंत्री अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चेतन शर्मा (पठेड़), शिवम कौशल, राहुल राणा, गौरव दीक्षित, सुमित लूथरा, निशांत वशिष्ठ, डॉ. विकास धारिया, अमित लूथरा, देव शर्मा, गौरव शर्मा, गौरव पुंडीर, संजय शर्मा, घनश्याम दास, दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार, जसवीर, अंकित शर्मा, परवीन शर्मा, निशांत शर्मा, परवेंद्र सिंह, सुशील धीमान, आदि उपस्थिति रहें।
मध्य प्रदेश: सेमलाया हत्याकांड का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP से मिला फार्मासिस्ट संगठन
राजस्थान: गौ माता – जीवन का असली आधार फिल्म की शूटिंग अप्रैल से होगी शुरू
बिहार: SIS भर्ती शिविर में युवाओं को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी