-
☰
उत्तर प्रदेश: नवागत एसडीएम योगेश कुमार गौड़ का मानवाधिकार एसोसिएशन ने किया स्वागत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन मंडल सहारनपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तहसील परिसर पहुंचकर नवागत उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ का स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं एसोसिएशन का प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने कहा कि तहसील क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान अपनी प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने नवागत उपजिलाधिकारी के सरल एवं सहज व्यवहार की सराहना करते हुए उनके जनहितकारी दृष्टिकोण की प्रशंसा की। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित और जिला महासचिव अमित लूथरा ने भी क्षेत्र की जनता की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर उपजिलाधिकारी से विचार-विमर्श किया। बातचीत के दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर मनिहारान से पहले उनकी तैनाती कौशाम्बी में थी और वह वर्ष 2017 बैच के अधिकारी हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित, जिला महासचिव अमित लूथरा, एसोसिएशन सदस्य दुर्गेश कुमार नागेश, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सत्संग से शुरू होता है भगवत प्राप्ति और भगवान की शरण का मार्ग : स्वामी स्वरूपानंद
उत्तर प्रदेश: सिपाही से परीक्षा पास कर दरोगा बना बावरिया समाज का युवक, घर में खुशी की लहर
झारखण्ड: पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या, 24 घंटे में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
झारखण्ड: डाली में एक हजार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 26 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीएम ने किया सम्मानित