-
☰
उत्तर प्रदेश: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर बड़े आंदोलन का ऐलान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के ग्राम इमलियाका में आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के ग्राम इमलियाका में आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा भुक्कड़ ने की, जबकि संचालन मा. दिनेश नागर ने किया। इस दौरान ग्राम इमलियाका निवासी अंकुर नागर को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का जिला महासचिव, गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों के लिए नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया जाए, किसानों को उनका 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाए तथा बैकलीज से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों की इन मांगों को लेकर जल्द ही गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर लोकेश भाटी, योगेंद्र मावी, विनोद मलिक, संजय कसाना, मनीष नागर, भारत नागर, आशु अट्टा, रवि नागर, पुनीत नागर, यतेंद्र नागर, जगत बीडीसी, सत्ते नागर, श्यामवीर भाटी, राजेंद्र भाटी, बंटी, उदयवीर मलिक, श्याम देव, प्रमोद मलिक, मनोज, राम सिंह नागर, सुमित, गौरव, भूपेंद्र शर्मा, शंटी सहित।
राष्ट्रीय संरक्षक विनय तालान ने कहा कि जिन किसानों की जमीन प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहित की गई है, उनके लिए आईडी के आधार पर टोल टैक्स में छूट दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों के बच्चों के रोजगार के लिए जिले के सभी संस्थानों एवं कंपनियों में रोजगार का कोटा निर्धारित किया जाए। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी एवं प्रदेश महासचिव राजकुमार रूपवास ने किसानों के बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश एवं कम फीस का कोटा निर्धारित करने तथा चिकित्सा संस्थानों में किसानों को 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग रखी।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तर प्रदेश: उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन