-
☰
उत्तर प्रदेश: डाफी टोल पर साइबर ठगी के खिलाफ लंका पुलिस का अलर्ट, कर्मचारियों और राहगीरों को किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाराणसी साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए लंका पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाकर टोल कर्मचारियों और राहगीरों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए लंका पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाकर टोल कर्मचारियों और राहगीरों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से बैंक खाते में जमा रकम कुछ ही समय में ठगों के हाथ लग सकती है। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से OTP, ATM PIN, UPI PIN और बैंकिंग पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी, रिश्तेदार या किसी प्रतिष्ठित संस्था का कर्मचारी बनकर फोन करते हैं और लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। पुलिस ने टोल कर्मचारियों और राहगीरों को अनजान मोबाइल नंबर से आने वाली कॉल, संदिग्ध मैसेज और फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या बिना जांच-पड़ताल के कोई ऐप डाउनलोड करने से बचने को कहा गया। इसके साथ ही UPI के माध्यम से भुगतान करते समय भी सावधानी बरतने और पैसे प्राप्त करने के नाम पर आने वाले संदिग्ध रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की हिदायत दी गई। लंका पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल कार्रवाई करना जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि ठगी गई रकम को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार के सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति सचेत करें। पुलिस का कहना है कि सतर्कता और समय पर शिकायत ही ऑनलाइन ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति
उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद
मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि