-
☰
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 125 लोगों पर हुई कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 125 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 125 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। यह अभियान सेंट्रल नोएडा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीसीपी और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण तथा एसीपी-1 एवं एसीपी-3 के नेतृत्व में थाना सेक्टर-63 और थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में 72 व्यक्तियों के विरुद्ध तथा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में 53 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आमजन के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह भी दी। अधिकारियों ने नागरिकों से लोक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही लोगों से कानून का पालन करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया।
राजस्थान: 11 केवी बिजली लाइन टूटने से लगी आग, केबिन व नकदी सहित सामान जलकर हुआ राख
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, हरित भविष्य के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प
उत्तर प्रदेश: ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, कॉलोनीवासियों ने लिया हर घर एक वृक्ष लगाने का संकल्प
दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज