Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से बड़ी टूट, सैकड़ों सदस्यों ने बनाया नया संगठन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 10/06/2026 02:16:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 10/06/2026 02:16:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर इकाई के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित जनपद की सात तहसीलों में से छह तहसीलों के तहसील अध्यक्षों ने अपने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित करीब सैकड़ों सदस्यों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से पद तथा सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देकर अपना नया संगठन "भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश" बना लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर इकाई के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित जनपद की सात तहसीलों में से छह तहसीलों के तहसील अध्यक्षों ने अपने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित करीब सैकड़ों सदस्यों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से पद तथा सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देकर अपना नया संगठन "भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश" बना लिया है। इसी क्रम में ग्रापए वाराणसी मंडल के मंडल महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने पद तथा सदस्यता से इस्तीफा देकर नये संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने ग्रापए के प्रदेश तथा वाराणसी मंडल के उच्च पदाधिकारियों की हिटलरशाही, तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक ढंग से जनपद गाजीपुर इकाई में छेड़छाड़ करके नेतृत्व बदलाव करने, मनमाने ढंग तहसील अध्यक्ष को हटाने आदि क्रियाकलापों से तंग आकर यह कदम उठाया है।

प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर जनपद के सात तहसीलों में से छह तहसीलों में गाजीपुर सदर तहसील के तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, सैदपुर तहसील के तहसील अध्यक्ष प्रहलाद दास जायसवाल, मोहम्मदाबाद तहसील के तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, जमानियां तहसील के तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, सेवराई तहसील के तहसील अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह तथा जखनियां तहसील के तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने अपने सभी सदस्यों सहित पद तथा ग्रापए की सदस्यता से इस्तीफा देकर नये संगठन "भारतीय ग्रापए" की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि शेष एक बची तहसील कासिमाबाद तहसील में अतिशीघ्र तहसील ईकाई का गठन हो जायेगा। इसी क्रम में ग्रापए गाजीपुर इकाई के अजिला कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, रामअवतार यादव, तथा विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विनीत दूबे, कोषाध्यक्ष सुभम मोदनवाल, मंत्री राधेश्याम यादव 'पप्पू', वरिष्ठ सदस्य अरुण कुमार तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, आदि लोगों ने इस्तीफा देकर नये संगठन भारतीय ग्रापए की सदस्यता ग्रहण की है।

नये संगठन "भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन' गाजीपुर इकाई के सदस्यों ने सर्वसम्मत से जिलाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार पाण्डेय को चुना गया है। इसी तरह छह तहसीलों के तहसील अध्यक्ष भी पूर्ववतः की भांति अपने अपने तहसीलों में नये संगठन भारतीय ग्रापए के तहसील अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहेंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत जल्द ही भारतीय ग्रापए के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन के वरिष्ठ लोगों से विचार विमर्श करके अपनी जिला कार्यकारिणी की गठन करके सूची जारी करेंगे। नये संगठन की बैठक एक सप्ताह के अंदर होगी। जिसमें संगठन को मजबूत तथा सदस्यों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया जायेगा।


Featured News