-
☰
उत्तर प्रदेश: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर हालत में लखनऊ किया गया रेफर
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अयोध्या जनपद के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रूदौली से लखनऊ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने लेट गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि घायल व्यक्ति की सांसें चल रही थीं। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर पहुंचाया। सीएचसी खैरनपुर में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: सत्संग से शुरू होता है भगवत प्राप्ति और भगवान की शरण का मार्ग : स्वामी स्वरूपानंद
उत्तर प्रदेश: सिपाही से परीक्षा पास कर दरोगा बना बावरिया समाज का युवक, घर में खुशी की लहर
झारखण्ड: पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या, 24 घंटे में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
झारखण्ड: डाली में एक हजार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 26 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीएम ने किया सम्मानित