-
☰
उत्तर प्रदेश: नारी वंदन गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर जागरूकता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से नारी वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से नारी वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी शिखा जैन ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में भी बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। टॉप-10 में आधी से ज्यादा जगह बेटियां बना रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल में स्पीड डायल पर कम से कम पांच जरूरी नंबर जरूर सेव रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। साथ ही लोकेशन शेयर करने की आदत भी अपनाएं। लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष ललिता यादव ने कहा कि आज की बेटियां अपने करियर को लेकर पहले से अधिक जागरूक हैं और हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वहीं, डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। संवाद और प्रबंधन क्षमता के चलते महिलाएं व्यापार और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, इसलिए निजी कंपनियां भी उन पर अधिक भरोसा जता रही हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी मीरा सेठ ने अतिथियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने कहा कि गोष्ठी में दी गई जानकारियां सभी के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें अपने परिवार और बेटियों के साथ साझा किया जाएगा। सचिव सुनीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह, अलका वर्मा, ममता वर्मा, शुभा शर्मा, नीता भदौरिया, सुमन भदौरिया, विमी सैनी, ममता गुप्ता, मीनाक्षी खंडेलवाल, मीरा सक्सेना, शोभा सेठ, सरोज सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।
गुजरात: अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, ₹5.14 लाख का मुद्देमाल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: 15 दिन चला महिला सशक्तिकरण अभियान, छात्रों में जागरूकता
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में जागरूकता अभियान हुआ शुरू , छात्राओं ने दिखाया उत्साह
उत्तर प्रदेश: एनएच 35 पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला कुचली
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त होती कुश्ती, खिलाड़ियों में निराशा
राजस्थान: लोहावट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे