Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/11/2026 10:58:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/11/2026 10:58:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल और उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 13 नवंबर को विभिन्न वार्डों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल और उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 13 नवंबर को विभिन्न वार्डों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए नागरिकों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। लोगों को बाजार से खरीदारी करते समय प्लास्टिक की जगह कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही घरों में गीले, सूखे, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरे के लिए चार अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा कचरे को अलग-अलग करके ही सफाई मित्रों को देने की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों को अपने घरों और आंगन में किचन गार्डन विकसित करने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

उमंग टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही सहारनपुर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाया जा सकता है।


Featured News