Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने गौशालाओं, पेयजल, सड़कों और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 06/06/2026 12:40:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 06/06/2026 12:40:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा राज्यमंत्री श्रम एवं सेवयोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा राज्यमंत्री श्रम एवं सेवयोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय मंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर गौशाला में वृक्षारोपण करवाया जाए और गौशालाओं का निर्माण कार्य कराया जाये तथा सभी गौशालाओं में हरा चारा, पानी, भूसा एवं टीन शेड की व्यवस्था की जाए तथा दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों को तत्काल राहत दी जाए। जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गाँवो में पानी नहीं पहुँच रहा हैं वहां पानी पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। और कहा कि पर्यटन विभाग के जो भी निर्माणाधीन कार्य हैं। उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जर्ज़र तारों एवं पोलों की मरम्मत की जाये तथा जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल रिसीव करके प्राप्त समस्याओं का समाधान कराया जाये।

उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिए जाये। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि विभाग की योंजनाओं का लाभ सभी कृषक बन्धुओं को दिए जाये।उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाँवो में निरंतर साफ -सफाई कराने के निर्देश दिए।माननीय मंत्री जी नें सी, डी व ई. रैंकिंग वाले विभागों के आधिकारिओं को रैकिंग में सुधार हेतु निर्देशित किया।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा की कटी हुयी पुलियों की मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त पुलियों का नया निर्माण कराया जाये तथा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में एक बार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण अवश्य करायें । उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि हर पात्र कृषक को किसान सम्मान निधि का लाभ जरूर दिया जाए, इस कार्य में कोई भी लापरवाही ना की जाए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना अंतर्गत पाइप लाइन डालने में जो भी सड़क खराब हुई है उन्हें तत्काल बनवाया जाए तथा चारो ब्लॉकों का सर्वे कराकर पेयजल आपूर्ति की जो समस्याएं है उनका निस्तारण कराया जाये।उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये जाए और बच्चों को समय पर मिड डे मील दिया जाए तथा उसकी गुणवत्ता भी समय-समय पर चेक करते रहें।


बैठक में कानून व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्योहारों तथा विशेष आयोजनों को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर माननीय सदर विधायक  राकेश गोस्वामी, विधायक  ब्रजभूषण राजपूत, माननीय सदस्य विधान परिषद  जितेन्द्र सिंह सेंगर, भाजपा जिला अध्यक्ष  मोहन लाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष  जे. पी. अनुरागी, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक  शशांक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व  कुंवर पंकज, डी.डी. ओ. पंकज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Featured News