Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत ने कार्यालय का निरीक्षण कर सुधारों के दिए निर्देश 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,सूरज मौर्या   Published by: , Date: 12/02/2026 11:42:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश,सूरज मौर्या
  • Published by: ,
  • Date:
  • 12/02/2026 11:42:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने विभिन्न शाखाओं में रखे रजिस्टरों और महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया तथा अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने, उनके समुचित रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और जिम्मेदारी सर्वोपरि होनी चाहिए, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।