Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 6.0: बागपत पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया विशेष जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/11/2026 10:32:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/11/2026 10:32:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बागपत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बागपत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में संचालित किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

इसके अलावा महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीमों ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों द्वारा की जाने वाली ठगी से बचने के उपाय भी बताए। महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर मिशन शक्ति फेज-6.0 से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जा सके। पुलिस टीमों ने उन्हें किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में बिना डर के स्थानीय पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं, इसी क्रम में ऑपरेशन मजनू के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी जांच की और आवश्यक हिदायत दी। बागपत पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।


Featured News