Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: निगम गैराज को मिला ISO प्रमाण पत्र, प्रदेश में बनी मिसाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/05/2026 10:33:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/05/2026 10:33:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के नगर निगम सहारनपुर ने स्वच्छता और स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में एक और नई उपलब्धि हासिल की है। निगम के गैराज विभाग को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक आई एस ओ 9001: 2015 प्रदान किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के नगर निगम सहारनपुर ने स्वच्छता और स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में एक और नई उपलब्धि हासिल की है। निगम के गैराज विभाग को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक आई एस ओ 9001: 2015 प्रदान किया गया है। सहारनपुर नगर निगम का गैराज विभाग प्रदेश का पहला ऐसा गैराज है जिसे गुणवत्ता के आधार पर यह प्रमाण पत्र हासिल हुआ है। वरिष्ठ गैराज प्रभारी अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व सहायक अभियंता और गैराज प्रभारी स्वप्निल जैन ने आई एस ओ प्रमाण पत्र महापौर डाॅक्टर अजय कुमार एवं नगरायुक्त शिपू गिरि को भेंट किया। 

सहायक अभियंता और गैराज प्रभारी स्वप्निल जैन ने बताया कि महापौर डाॅक्टर कुमार के मार्गदर्शन और नगरायुक्त शिपू गिरि के दिशा निर्देशन में गैराज विभाग द्वारा विभागीय कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मानकों और एस ओ पी के अनुरूप ढालने के लिए कड़ा परिश्रम किया गया। गैराज अनुभाग के समस्त कार्य जैसे वाहन मरम्मत, खरीद, इन्वेंट्री प्रबंधन और विशेष रूप से ऑनलाइन फ्यूल मैनेजमेंट को एम.आई.एस.सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। ऑनलाइन इंडेंट और फ्यूल मैनेजमेंट की इस सुव्यवस्थित प्रणाली से विभाग के कार्यों में सटीकता और पारदर्शिता आई है।

नगरायुक्त शिपू गिरि ने बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय गैराज की पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि आई एस ओ प्रमाणन के साथ यह भी महत्वपूर्ण है, कि हम अपनी सेवा से लोगों को कैसा अनुभव देते हैं। उन्होंने कार्पोरेट नेचर में गुणवत्ता को बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट गैराज कम वर्कशॉप’ में ऑटोमेटिक वाशिंग प्लांट, बायोमेट्रिक उपस्थिति और वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को और अधिक श्रेष्ठ करना होगा, ताकि आई एस ओ मानक के लिए प्रति वर्ष होने वाले ऑडिट में हम निरंतर आगे रहें।

महापौर डाॅक्टर अजय कुमार ने कहा कि आई एस ओ 9001ः2015 प्रमाणन यह सिद्ध करता है कि गैराज विभाग अब एक ‘प्रोसेस ओरिएंटेड’ और एस ओ पी आधारित प्रणाली पर काम कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय मानक दर्शाता है कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली, लीगल रजिस्टर, और के पी आई की निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से जनता की सेवा हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने निगम अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय मानक नगर निगम पर थोपे नहीं गए, बल्कि नगर निगम ने स्वयं अपने आपको मानकों के अनुरुप तैयार किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक विभाग में गुणवत्ता बढ़े, यह लगातार प्रयास रहेगा। 

महापौर ने जलकल, जन्म-मृत्यु, निर्माण व उद्यान आदि विभागों को भी प्रेरणा लेकर आई एस ओ प्रमाण पत्र लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि देश तभी आगे बढे़गा जब हम दूसरों से बेहतर काम करेंगे। उपसभापति मयंक गर्ग ने कहा कि जो उपलब्धि प्राप्त हुई है उसे भविष्य में संवार कर और संभाल कर रखें। आई एस ओ प्रमाण पत्र प्रदान करने वाली कंपनी सी ओ ए ई इंटरनेशनल की प्रमुख आरती घोसला ने कहा कि गैराज विभाग का ऑडिट करते हुए पाया गया कि यहां एस ओ पी के तहत अच्छा काम हो रहा है। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, महाप्रबंधक निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव के अतिरिक्त अनेक पार्षद व नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे।


Featured News