-
☰
उत्तर प्रदेश: निर्मला कॉन्वेंट के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक, सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र नगर स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में खेलकूद और विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर शिक्षकों और सहपाठियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा यशोधरा ने जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कक्षा 11 के छात्र यथार्थ सिंह ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सीबीएसई की ओर से मिर्जापुर के सेंट मैरी स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता मेरियन फेस्ट-2026 में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बालक खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रस्साकशी में टीम को कांस्य पदक मिला। भाव अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में अदिति मौर्य, कृतिकांत चौबे और आयुष्मान सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं हिंदी स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता में शुभांगी पांडेय ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अलावा कोडिंग मास्टर्स प्रतियोगिता में रुद्राक्ष सिंह और स्वास्तिक नंदी ने भी पदक हासिल कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश: पांच साल से फरार वारंटी दीपावली पर घर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
राजस्थान: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य तेल और मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न, बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर घायल