Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सम्मान समारोह में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का लिया गया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shahihurehman , Date: 14/05/2026 11:13:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 14/05/2026 11:13:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: टोंक यादव महासभा टोंक के तत्वावधान में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल यादव के जयपुर स्थानांतरण पर उन्हें राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: टोंक यादव महासभा टोंक के तत्वावधान में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल यादव के जयपुर स्थानांतरण पर उन्हें राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए एएसपी झाबरमल यादव के कार्यकाल की सराहना की गई तथा उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में झाबरमल यादव ने कहा कि टोंक में कार्यकाल के दौरान उन्हें समाज का भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जहां भी रहेंगे, ईमानदारी और निष्ठा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने एसीबी की भूमिका को पारदर्शिता और न्याय व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन से भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में सहयोग करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि झाबरमल यादव ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता, दृढ़ता और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन कर समाज में विश्वास कायम किया।

इस अवसर पर निवाई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट बनवारीलाल यादव, राजस्थान युवा प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण यादव, झिलाय के पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकिशन यादव, पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष हरिराम यादव, व्यवस्थापक दिनेश यादव, गिर्राज दांतरदा, ओमप्रकाश नेता सहित यादव महासभा के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। समारोह ने समाज और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।
 


Featured News