-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, शिविर संचालकों संग हुई महत्वपूर्ण बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना शाहपुर परिसर में कांवड़ मार्ग पर संचालित होने वाले शिविर संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना शाहपुर परिसर में कांवड़ मार्ग पर संचालित होने वाले शिविर संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान एसपी, ग्रामीण। ने शिविर संचालकों से संवाद स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी शिविर संचालक पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। *इस अवसर पर निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया जिसमें सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। शिविरों के आसपास यातायात बाधित न हो तथा मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप किया जाए। शिविरों में अग्निशमन के आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रखी जाए तथा विद्युत कनेक्शन सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप हों। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। सभी शिविर संचालक आपसी समन्वय एवं भाईचारे की भावना के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराएं। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय माहडीक ने कहा कि कांवड़ यात्रा जनपद का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह, थाना शाहपुर पुलिस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर