-
☰
उत्तर प्रदेश: नाबालिग अपहरण केस में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना अहरौरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना अहरौरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना अहरौरा में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्तों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 76/2026 के तहत धारा 137(2), 87 एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। इसी क्रम में 20 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक मुनिराम यादव एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लालू पुत्र हंसा, निवासी मानिकपुर, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया।
CG Crime News: पत्नी की डांट बनी पति की मौत का कारण, जांच में जुटी पुलिस
UP Crime News: अवैध शक बना हिंसा की वजह, पड़ोसी पर हमला कर आरोपी हुआ गिरफ्तार
Up Crime News: 10वी में 92 परसेंट आने मासूम ने की आत्महत्या, दोस्तों को ये भेजा आखिर नोट
Molestation of a Woman: चलते ऑटो में हुई महिला के साथ बदसलूखी, आरोपियों की तलाश जारी
Dowry Harassment Case: दहेज प्रताड़ना से परेशान युवक ने करी आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो