Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधों का हुआ रोपण 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 06/06/2026 12:10:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 06/06/2026 12:10:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन्स सहित जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों और अन्य पुलिस इकाइयों में हजारों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।  एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्वयं पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, विभिन्न जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। अभियान के दौरान कदम्ब, अमलतास, कचनार, अशोक, सहजन, मौलश्री, जामुन और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि इन पौधों का चयन पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय जलवायु को ध्यान में रखते हुए किया गया है। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करें। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस ने समाज को हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।


Featured News