-
☰
उत्तर प्रदेश: 44 मतदान केंद्रों के स्थानांतरण पर सियासत तेज, सपा नेता ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर में भाजपा के महानगर अध्यक्ष और भाजपा के वर्तमान विधायक द्वारा बूथ स्थानांतरण किए जाने के संबंध में शिकायत / सुझाव दिए गए जिस पर वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा द्वारा आज निर्वाचन आयोग की बैठक में आपत्ति दर्ज कर दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर में भाजपा के महानगर अध्यक्ष और भाजपा के वर्तमान विधायक द्वारा बूथ स्थानांतरण किए जाने के संबंध में शिकायत / सुझाव दिए गए जिस पर वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा द्वारा आज निर्वाचन आयोग की बैठक में आपत्ति दर्ज कर दी गई। लगभग 44 बूथों को दूसरी जगह स्थानांतरण करने के लिए शिकायत / सुझाव दिए गए हैं जो की बिल्कुल ही निराधार है। टिंकू अरोड़ा ने बताया की बूथ संख्या 7, 8, 9 ,10 11 नवाब पब्लिक स्कूल आजाद कॉलोनी में वोट डालते हैं जिन्हें कृषि उत्पादन मंडी समिति रोड या निर्यात निगम हाल मंडी समिति रोड या जेबीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्थानांतरण करने के लिए कहा गया है, जबकि नवाब पब्लिक स्कूल बिल्कुल पास में है और पिछले कई वर्षों से वहां पर वोट डलते चले आ रहे हैं। मंडी समिति में पीछे आजाद कॉलोनी की तरफ से कोई गेट भी नहीं है इस वजह से पब्लिक को मेन रोड से आकर मंडी समिति में एंट्री करनी पड़ेगी और यह तीनों जो नए स्थल बताए गए हैं। इसके लिए मेंन रोड पर सभी वोटर्स को आना पड़ेगा और उनको बड़ी दूरी तय करके वोट डालने जाना पड़ेगा बूथ संख्या 12,13, 14 ,15 शिवली प्रेसीडेंसी जूनियर हाई स्कूल मंसूर कॉलोनी जहां पर पिछले कई वर्षों से वोट डलते चले आ रहे हैं और अत्यधिक सुविधाजनक तरीके से वोट डलते हैं उसे दूसरी जगह स्थानांतरण करने के लिए शिकायत की गई है। ऐसे ही 214, 215 ,20 ,21,22,23 मारूफ उलकुरान मदरसा गोटेशाह , ईशतउलकुरान मदरसा इंदिरा चौक साबरी का बाग को भी मंडी समिति या अन्य जगह स्थानांतरित करने के लिए कहा हुआ है। यह ज्यादातर विपक्षी वोटरस के बूथ है, जिसे स्थानांतरण करके यह मतदान को प्रभावित करना चाहते हैं बूथ संख्या 259, 260 ,267 भूतेश्वर इंटर कॉलेज धोबी घाट पर मतदान केंद्र बना हुआ है और बिल्कुल बराबर में लगती हुई श्याम नगर कॉलोनी के यह बूथ है, जिन्हें वह श्याम नगर के अंदर ही मेरी माउंट पब्लिक स्कूल में स्थानांतरण करना चाहते हैं जहां पर अत्यधिक छोटी गलियों में से होकर जाना पड़ता है और वहां पर मतदान टीम केंद्र पर अन्य दलों के लोगों को जाते हुए भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा 441 ,442, 443 व 444 सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज के बराबर में लगाते हुए किशनपुरा नाला पटरी के ज्यादातर मतदाता है, जिन्हें यह संकरी रोड गुरुअमरदेव पब्लिक स्कूल नाला पटरी किशनपुरा में शिफ्ट करना चाहते हैं ऐसे ही टिंकू अरोड़ा ने बताया 359 , 360 , 362 यह उनके वार्ड 47 के बूथ हैं, जो पिछले कई वर्षों से लगातार सिर्फ 600 ,700 मीटर दूरी पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बड़े ही आराम से मतदाता वोट डालने जाते हैं शिकायतकर्ता इस बूथ को गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल मुंशीयाल खालापार में स्थानांतरित करवाना चाहते हैं, जहां पर ना बस ना ही मोटर कार जाने का पूर्ण रूप से रास्ता है और उक्त स्कूल में सिर्फ पांच कमरे बने हुए हैं। कमरों के बाहर किसी तरीके का कोई बरामदा भी नहीं है। खड़े होकर वोटर्स कतार लगा सके सिर्फ वोट को प्रभावित करने के लिए यह सब किया जा रहा है जिस पर पूर्ण रूप से आपत्ति दर्ज कर दी गई है कुछ भूतों को 2 किलोमीटर दूर ले जाने की शिकायत और सुझाव दिए गए हैं और कुछ बूथों को बिल्कुल संकरी गलियों में ले जाने का शिकायत और सुझाव दिए गए हैं। पिछले लगातार कई दशकों से चले आ रहे सुविधाजनक मतदान केंद्र को बदलने का प्रस्ताव बिल्कुल गलत है। फर्जी मतदान के आरोपी से भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्ष छवि पर प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में स्थापित सभी मतदान केंद्र परंपरागत रूप से इन स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होते आ रहे हैं मतदाताओं को अपने इन केंद्रों पर मतदान करने में कोई आपत्ति ,संकोच या असुविधा नहीं है। इन्हें जबरन स्थानांतरित करना आयोग की मूल मंशा के विपरीत होगा अपने पत्र में टिंकू अरोड़ा ने भारत निर्वाचन आयोग के स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी सहारनपुर से सादर अनुरोध किया है कि लोकतंत्र की गरिमा, निष्पक्षता और मतदाताओं की सुगमता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए इस एकतरफा राजनीतिक रूप से प्रेरित और आधारहीन प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से खारिज करें किसी भी बूथ के स्थानांतरण से पहले उसे क्षेत्र के मतदाताओं की खुली बैठक बुलाकर जनसुनवाई की जाए इस संवेदनशील मामले में आपके तत्व वर्णित एवं न्याय संगत निर्णय की प्रतीक्षा है और इन बूथों के बदलने से पुलिस/प्रशासन द्वारा भी पूर्ण रूप से निगरानी नहीं रखी जा सकती है जिससे मतदान प्रभावित होने का पूर्ण रूप से आशंका बनी रहेगी l
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर