-
☰
उत्तर प्रदेश: रेलवे स्टेशन का हुआ निरीक्षण, अनुपयोगी स्थान पर ग्रीन पार्क बनाने के दिए गए निर्देश
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: झांसी-बेलाताल रेलखंड के अंतर्गत बेलाताल रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं और परिचालन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: झांसी-बेलाताल रेलखंड के अंतर्गत बेलाताल रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं और परिचालन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन मास्टर पैनल रूम की कार्यप्रणाली तथा कैटरिंग स्टॉल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में फैले अनुपयोगी स्क्रैप, लोहे के सामान और पुरानी वायरिंग पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्क्रैप हटाने के निर्देश दिए और स्टेशन परिसर के खाली एवं अनुपयोगी स्थान को ग्रीन पार्क के रूप में विकसित करने को कहा। डीआरएम ने कहा कि स्टेशन की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण से यात्रियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे रेलवे की छवि भी बेहतर बनेगी। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल अभियंता आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न