-
☰
उत्तर प्रदेश: उन्नाव पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता लापता, इलाके में सनसनी
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस सुरक्षा में रह रही दुष्कर्म पीड़िता अचानक लापता हो गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस सुरक्षा में रह रही दुष्कर्म पीड़िता अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ 31 दिसंबर 2021 को सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। उस समय उसकी उम्र महज 11 वर्ष थी। वर्ष 2022 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जाता है कि आरोपियों के जमानत पर रिहा होने के बाद पीड़िता के घर में आगजनी की घटना भी हुई थी, जिसमें पीड़िता का बच्चा और उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में करीब चार महीने तक चला। इसी बीच पीड़िता की 5 वर्षीय एक अन्य बहन संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मृत पाई गई थी। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पीड़िता के घर के बाहर पिछले तीन वर्षों से दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। परिवार के मुताबिक, 6 अप्रैल 2026 को पीड़िता घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थी और अपने बच्चे को घर पर ही छोड़ गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद पीड़िता कैसे लापता हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Dowry Harassment Case: दहेज प्रताड़ना से परेशान युवक ने करी आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन: युवती हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा में प्राइवेट कंपनी में समय पर सैलरी न मिलने पर कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन
Maharashtra Crime News: 17 वर्षीय नाबालिक की कुंए में मिली लाश, पुलिस की जांच जारी