Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राधाकृष्णन–चंद्रशेखर स्मृति में गोष्ठी, संघर्ष से प्रेरणा का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 18/04/2026 09:51:30 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 18/04/2026 09:51:30 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े संघर्षों पर चर्चा करते हुए भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि महापुरुषों के जीवन संघर्षों से सीख लेकर देश की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े संघर्षों पर चर्चा करते हुए भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि महापुरुषों के जीवन संघर्षों से सीख लेकर देश की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने का प्रयास करना चाहिए। अमरजीत यादव ने कहा कि चंद्रशेखर जी जी के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि अगर हौशला रखा जाए तो जीवन में हर समस्या का समाधान होना तय है। संघर्ष और साहस के आगे हर समस्या नतमस्तक हो जाएगी। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने अपने कठिन परिश्रम त्याग और समर्पण के बल पर यह प्रमाणित कर जो व्यक्ति शून्य पर है।  वह लगन के साथ नियमित संघर्ष करें तो उसे शिखर पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता है। इसलिए व्यक्ति के संघर्ष और त्याग के सामने हर समस्या छोटी हो जाती है। इसी क्रम में समस्त वक्ताओं अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद यादव डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश यादव मनोज पांडे सुनील राय चंद्रदेव हंशराज तथा अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।