-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में उठीं समस्याएं, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गाजीपुर तथा शिवपुर केवटाना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गाजीपुर तथा शिवपुर केवटाना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, वहीं कई स्थानों पर अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। गाजीपुर गांव में शुक्रवार को पंचायत भवन में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से पानी न मिलने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि ब्लॉक स्तर के कई अधिकारी चौपाल में उपस्थित नहीं हुए, जिससे समस्याओं का समाधान अधूरा रह गया। चौपाल के दौरान सार्वजनिक तालाब पर अवैध अतिक्रमण और पक्का निर्माण का मुद्दा भी छाया रहा। ग्राम प्रधान शिव लखन बिंद ने संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। ग्राम सचिव धन्नजय बिंद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में 135 लोगों का नाम शामिल किया गया है। पंचायत सहायक सबिता पाल और रोजगार सेवक रविंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया और समाधान की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही राशन कार्ड और ई-केवाईसी के संबंध में भी जानकारी दी गई। वहीं शिवपुर केवटाना में आयोजित ग्राम चौपाल नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र और खंड विकास अधिकारी रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विधायक रत्नाकर मिश्र ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान नोडल अधिकारी (डीसी मनरेगा) शांत सिंह की अनुपस्थिति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। सचिव अनुराग सिंह ने समस्याओं को सूचीबद्ध किया, जबकि समाज कल्याण विभाग के प्रेम चंद्र पटेल ने पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री कराने और राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी पूरा करने की सलाह दी। हालांकि, कुछ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। शिवपुर केवटाना की ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रधान प्रतिनिधि बबलू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: हनुमान मंदिर की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा
बिहार: मनिहारी थाना का IG निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: गड्ढे में गिरने से ढाई साल के मासूम रवि पाल की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: शादी के झांसे मामले में आरोपी वन दरोगा फिर गिरफ्तार, जमानत शर्तों का उल्लंघन का आरोप
गुजरात: मुंद्रा नगर पालिका चुनाव वार्ड नंबर 4 के BJP उम्मीदवारों के कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन