Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीएवी स्कूल में महात्मा हंसराज जयंती उत्साह के साथ मनाई गई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 18/04/2026 10:02:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 18/04/2026 10:02:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बबराला जनपद संभल। डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज जी की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बबराला जनपद संभल। डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज जी की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री आनन्द स्वरूप सारस्वत द्वारा दीप प्रज्वलित कर महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने उनके जीवन एवं आदर्शों पर आधारित नाटकीय प्रस्तुति दी, जिसमें शिक्षक-विद्यार्थी संवाद के माध्यम से उनके त्याग और समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महात्मा हंसराज की जय, गीत की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया।

 अपने संबोधन में प्राचार्य श्री सारस्वत ने कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन सेवा, त्याग और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि डीएवी संस्थान इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाता है, जो निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। इसी क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को महान चिंतक एवं वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि उनके जीवन से अनुशासन, परिश्रम और आत्मनिर्भरता जैसे गुण सीखे जा सकते हैं। विद्यालय के चेयरमैन एवं यारा फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एम एस प्रसाद ने अपने संदेश में विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने महात्मा हंसराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।